पुलिस ने एक देशी एकनाली बन्दूक एवं एक जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। भेजा जेल
रोहतास(चेनारी):- ब्यूरो दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
चेनारी (रोहतास) थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हिपुर गांव के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को एक अवैध देशी एकनाली बन्दूक व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ मे थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि ब्रजेश कुमार पिता स्व भोला सिंह, ग्राम बराँव, थाना करमचट (सबार), जिला कैमूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
