ओवरलोड बालू एवं गिट्टी की धुलाई को रोकने में पुलिस प्रशासन नाकामयाब
रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
रोहतास पुलिस अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग रोकने का दावा लगातार कर रही है, लेकिन पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण चेनारी में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग का खेल लगातार जारी है, पहले तो रात के अंधेरे में चोरी-छिपे ओवरलोड गाड़ियां जाती थी, लेकिन अब किसी भी समय ट्रक और ट्रैक्टर से ओवरलोड बालू एवं गिट्टी की धुलाई होते दिख रही है, इसे पुलिस की विफलता कहें तो कम नहीं होगी, इन्हें रोकने के लिए पुलिस एवं खनन विभाग की जिम्मेवारी दी गई है, लेकिन अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग को प्रशासन नहीं रोक पा रही है रोहतास जिले के चेनारी में इन दिनों फिर से बालू एवं गिट्टी के ओवरलोडिंग का काम शुरू हो गया है, सबसे बड़ी बात है कि प्रशासन के नाक के नीचे से यह पूरा अवैध कारोबार चलता है, और किसी की इस पर नजर नहीं पड़ती है ताजा मामला रोहतास जिले के चेनारी इलाके का है, जहां इन दिनों ट्रकों एवं ट्रैक्टर पर ओवरलोडिंग बालू एवं गिट्टी धोया जा रहा है, ओवरलोडिंग का तस्वीर आप सब वीडियो में देख सकते हैं कि किस प्रकार ट्रकों एवं ट्रैक्टर पर क्षमता से अधिक बालू एवं गिट्टी लादकर ले जाया जा रहा है, सबसे बड़ी बात यह है कि चेनारी मुख्य बाजार से यह बालू का खेप गुजरती है, लेकिन प्रशासन इसे रोकने में नाकाम है, दिखावे के लिए आए दिन थोड़ी बहुत कार्रवाई के नाम पर 2 से 4 गाड़ियों को पकड़ लिए जाते हैं और फिर स्थिति जस की तस हो जाती है।
