Monday, November 14, 2022

नेहरू युवा केद्र ने मनाया 50वां स्थापना दिवस

नेहरू युवा केद्र ने मनाया 50वां स्थापना दिवस


कैमूर/भभुआ ब्यूरो दिनेश तिवारी की रिपोर्ट




कैमूर के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र संगठन की 50वीं स्थापना दिवस अंतर्गत कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता का आयोजन गणेश वाटिका भभुआ के प्रांगण में किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन जिला युवा पदाधिकारी सुशील करौलिया ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोहन कुमार, इम्तियाज आलम, हृदयानंद सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसआरपी रामप्रवेश तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम में गीत संगीत की प्रस्तुति एवं कबाड़ से कुछ कारगर चीज बनाकर प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किया| निर्णायक मंडल में रामप्रवेश तिवारी ,इम्तियाज आलम, डॉक्टर श्री ह्वदयानंद सिंह के द्वारा जांच उपरांत प्रथम स्थान आदित्य कुमार ग्राम मजगामा, दूसरे स्थान पर रानी कुमारी ग्राम सिमरिया तथा तीसरे स्थान पर अमित कुमार ग्राम पोखरा रहे| विजेताओं को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर जिला युवा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया| कार्यक्रम में स्वयंसेवक गोवर्धन सिंह, पिंटू मिश्रा ,क्लब सदस्य विकास कुमार, कुंदन कुमार, देवकीनंदन ,तबारक हुसैन, अमरीशपुरी ,आलोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे|

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...