जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए, भारत को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई, डॉ धनंजय शर्मा
अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट
अरवल,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु की 133 वीं जयंती समारोह जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम अरवल में कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा के नेतृत्व में समारोह पूर्वक मनाई गई!
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन सक्रिय रूप से भाग लेकर, अपनी राजसी ठाठ बाट को छोड़कर, आजादी की लड़ाई में कूद पड़े, उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू की स्वतंत्रता सेनानी थे, पं. जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए, भारत को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई, स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने, अंग्रेजों द्वारा छोड़े गए जिर्ण शिर्ण अर्थव्यवस्था को ब्यवस्थित कर के भारत को एक सशक्त भारत बनाने का काम किया, अनेक कल कारखाने और विकास के कार्य उन्होंने किया है इसलिए आधुनिक भारत के निर्माता कहा जाता है!
पंडित जवाहरलाल नेहरू के 133 वीं जयंती समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी, प्रवक्ता मो. जावेद अख्तर, अंगेश सिंह , शौकत अली, लालमणी भारती, अरुण कुमार भारती, डॉ जफर खान, सुनील कुमार, संजय सिंहा, भोलानाथ गोस्वामी,
सहित अनेक कांग्रेसियों ने पं. नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित किया, और उनके बताए मार्ग पर चलने का शपथ लिया.
