Saturday, November 26, 2022

पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 7 लोगों को किया गिरफ्तार। अग्रिम कार्रवाई जारी

पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 7 लोगों को किया गिरफ्तार। अग्रिम कार्रवाई जारी


बिहार संवाददाता दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

चेनारी (रोहतास):- थानान्तर्गत पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है पहला मामला अवैध शराब से जुड़ा है। शराब सेवन करने के आरोप में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर लव पांडेय पिता राजवंश पांडेय ग्राम मल्हर, धर्मेंद्र कुमार पिता अलियार राम ग्राम चेनारी दक्षिण मुहल्ला, पप्पु रजक पिता स्व• श्रीराम रजक ग्राम मल्हीपुर, रिजवान अली पिता नूर मोहम्मद ग्राम भरन्दुआ, कृष्णा राम पिता कलिका राम ग्राम चेनारी सभी थाना चेनारी जिला रोहतास को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार शराबियों का पुलिस द्वारा सीएचसी चेनारी में मेडिकल टेस्ट कराए जाने पर यहाँ के चिकित्सकों द्वारा अल्कोहल की मात्रा की पुष्टि की गई। दूसरा मामला मध निषेध से जुड़ा है चेनारी थाना कांड स○ 301/22 दिनांक 10 अक्टूबर 2022 धारा-30 ए बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 संशोधित अधिनियम 2018/2022 के प्राथमिकी अभियुक्त महेंद्र बिंद, पिता अशोक बिंद, ग्राम देवडिही, थाना चेनारी, जिला रोहतास को पुलिस द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। तीसरा मामला चेनारी थानान्तर्गत वारंटी अभियुक्त बब्लू राम पिता लटू राम ग्राम मल्हीपुर थाना चेनारी जिला रोहतास को गिरफ्तार किया गया है इस संदर्भ में चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि तीन अलग-अलग मामलो में कुल सात अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है पुलिस अग्रीम कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार सभी सात अभियुक्तो को पेशी के लिए माननीय व्यवहार न्यायालय सासाराम भेज दिया गया है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...