Wednesday, November 9, 2022

करमचट थाना पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल को लावारिस हालत में किया बरामद। जांच पड़ताल शुरू

करमचट थाना पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल को लावारिस हालत में किया बरामद। जांच पड़ताल शुरू


  ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट


रामपुर (कैमूर) :- जिला कैमूर के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बुधवार की सुबह पेट्रोलिंग के दौरान प्राप्त गुप्त सुचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए
छापेमारी कर थिलोई मुसहर टोली के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल को लावारिस हालत में बरामद किया। इस घटना के सन्दर्भ में करमचट (सबार) थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम ने विस्तार से जानकारी देते हुये पत्रकारो को बतया कि बुघवार की सुबह पुलिस को पेट्रोलिंग के क्रम में गुप्त सुचना मिलने के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थिलोई मुसहर टोली के पास से लावारिस हालत में एक बजाज पेंलटिना- BR-24T- 4465 मोटरसाइकिल को बरामद कर सबार थाना लाया गया। बाद में जांच-पड़ताल के क्रम में ज्ञात हुआ कि रोहतास जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत भदर शीला गांव निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र मनोज प्रजापति की मोटरसाइकिल पूर्व में चोरो द्वारा उक्त के घर के पास से चोरी कर लिया गया था। उक्त मोटरसाइकिल मालिक द्वारा पूर्व में ही शिवसागर थाना में अज्ञात चोरो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। करमचट (कैमूर) पुलिस द्वारा बरामद मोटरसाइकिल की पूरी जानकारी रोहतास पुलिस को  दे दी गई है एवं अज्ञात चोरों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...