पुलिस ने 10लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार। भेजा गया जेल
रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
चेनारी (रोहतास) थानाअंतर्गत पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पिठियांव गांव से 10 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बतया कि पिठियांव गांव निवासी शिवगोविंद बिंद के पुत्र दशरथ बिंद थाना चेनारी जिला रोहतास को दस लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
