Friday, November 25, 2022

किसानों का वृहद गोष्ठी का आयोजन किया गया

किसानों का वृहद गोष्ठी का आयोजन किया गया 

 अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट


अरवल अंबेडकर वचनालय में कादवन बनाओ संघर्ष समिति का बैठक राम अयोध्या प्रसाद विद्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया जिसमें संघर्ष के लिए सभी लोगों की उपस्थिति में किसानों के द्वारा मुख्य संयोजक के रूप में राम अयोध्या प्रसाद विद्यार्थी एवं मनोज सिंह यादव को चुना गया बताते चलें कि अमरकंटक से निकलने वाले सोन नदी को बांधकर कदवन जलाशय से डैम बनाने हेतु बहुत दिनों से संघर्ष होता रहा है  जलाशय परियोजना के लिए पूर्व सांसद स्वर्गीय राम अवधेश सिंह के अथक संघर्ष से देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह एवं बिहार के पूर्व स्वर्गीय मुख्यमंत्री जगरनाथ मिश्रा के द्वारा 13 जून 1989 को डैम का शिलान्यास किया गया बताते चलें कि यह जलाशय परियोजना बाणसागर के विकल्प के रूप में 1970 के दशक में किसानों का मांग था सोन नहर को इंद्रपुरी बराज से सिंचाई का पानी दिया जाता है लेकिन झारखंड  उत्तर प्रदेश के सरकारों द्वारा बराबर से जल के लिए अड़चनें पैदा की जाती है जिसे दूर करने के लिए पूर्व सांसद स्वर्गीय अवधेश सिंह ने आंदोलन किया था का दमन बनाओ जलाशय परियोजना से पानी और बिजली का इंतजाम होगा अरवल जिला के क्रांतिकारी धरती से यह संघर्ष के लिए 28 नवंबर 2022 को डॉक्टर बी आर अंबेडकर वचनालय में किसानों का वृहद गोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें सभी पार्टियों में जाति के लोग उपस्थित होंगे और उसी दिन जन आंदोलन का रूपरेखा तय होगा बैठक में मुख्य रूप से राम अयोध्या प्रसाद विद्यार्थी मनोज सिंह यादव धनंजय सिंह मनीष पासवान मंटू यादव राजनीश यादव अखिलेश कुमार पूर्व शिक्षक तपसी राम सॉन्ग सैकड़ों लोग उपस्थित थे बैठक के बाद बसपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह यादव के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...