पायस मिशन स्कूल में साईंस एक्जीविन एण्ड फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया
अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल पायस मिशन स्कूल में साईंस एक्जीविन एण्ड फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिले के गणमान्य अतिथि एवं समाजसेवी उपस्थित हुए।
इस कार्यक्रम में जिले के गणमान्य अतिथि एवं समाजसेवी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु शंकर त्रिवेदी डीडीसी श्री रविन्द्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री शिवचन्द्र बैठा जी, नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी अनुपा कुमारी भी शामिल हुए।
दूसरी ओर जिले के एडीजे श्री माघवेन्द्र कुमार, सीजेएम श्री रणधीर कुमार, इनके साथ श्री मनोज कुमार, श्री ईश्वरचन्द्र अकेला, श्री सुशील दत्त भी जहानाबाद विधायक श्री कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव , समाजसेवी के रूप में श्रीमती यादव कुसुम गणेश, जिला परिषद् अध्यक्षा प्रतिनिधि सुधीर शर्मा, जिले के जाने-माने चिकित्सक डा० शंकर बाबु भी उपस्थित हुए।
इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपने वैज्ञानिक हुनर को प्रदर्शनी में दिखाया। जहाँ एक ओर स्मार्ट सिटी के माध्यम से शहर को स्मार्ट कैसे बनाया जाए, इसकी जानकारी लोगों को दी। तो एक तरफ बच्चों ने सोलर सिस्टम के द्वारा लोगों को सौर उर्जा के बारे में बतलाया। कुछ बच्चों ने ग्रीन सिटी मॉडल का प्रदर्शन किया। वर्ग अष्ठम् के बच्चों के द्वारा हाइड्रोलिक रोड ब्रीज के मॉडल को दिखाया गया। इसी तरह से पायस मिशन के बच्चों के द्वारा कुल ५० मॉडलों को इस प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया गया। इन सभी मॉडलों के गणमान्य अतिथियों के द्वारा देखने के दौरान बच्चों की प्रतिभा को देखकर मंत्रमुग्ध हुए तथा बच्चों की सराहना की। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
फूड फेस्टिवल की बात करें तो बच्चों के द्वारा अनेक तरह के व्यंजनों को बनाया गया था। बच्चों के अभिभावकों के द्वारा इसका स्वाद लिया तथा इनके व्यंजनों की तारीफ भी की।

