प्रथम प्रधानमंत्री का जन्मदिन बाल दिवस के रुप में मनाया गया
कई प्रकार के कार्यक्रम का हुआ आयोजन
करपी से उपेंद्र कुमार की रिपोर्ट
करपी।स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छक्कन बिगहा मे पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस संबंध मे प्रधानाध्यापक मनीष कुमार निराला ने बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप मे मनाया जाता है. इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ एवं छात्र-छात्राओ के द्वारा उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे याद किया गया. इस अवसर पर विद्यालय मे आयोजित अक्टूबर माह मे अर्द्ध वार्षिक मूल्यांकन के रिजल्ट के आधार पर वर्ग एक से पांच तक मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओ को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया.बच्चो को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवनी से अवगत कराया गया. इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका रेणु कुमारी,शिक्षक रविशंकर, बाल संसद सदस्य दुर्गा,किरण, रीता,निलेश, सूरज,सहित दर्जनो छात्र-छात्राएँ उपस्थित हुए.वही मॉडर्न उच्च विद्यालय इमामगंज में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया. इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य आर.भी.सिंह ने उनके तैल्य चित्र पर मलयार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य ने चाचा नेहरू के जीवनकाल के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से चर्चा की. इस दौरान बच्चों द्वारा गीत संगीत व भाषण के द्वारा उपस्थित लोगों को मनोरंजन किया गया. सृजन शिशु बाल कोचिंग सेंटर बाजितपुर मेला में बाल दिवस मनाया गया. कोचिंग के संचालक उपेन्द्र कुमार समेत विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू के प्रतिमा पर फूल चढ़ाया. मौके पर अजय कुमार दिनकर, रविंद्र कुमार सिंह, रजनीश मिश्रा, मोईन खॉ,गौतम कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, रितु कुमारी, दुर्गा, पिंकूसमेत सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे.मॉडर्न इंग्लिश स्कूल हाजीपुर में भी चाचा नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया. वक्ताओं ने समेत बच्चों ने उनके चित्र पर मलायार्पण किया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

