हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करने के विरुद्ध में शिक्षा मंत्री का पुतला फूका
अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाइ अरवल जिले के द्वारा शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा दिए गए रामचरितमानस पर आपत्ति जनक टिप्पणी हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करने के विरुद्ध में भगत सिंह चौक पर शिक्षा मंत्री का पुतला फूका गया इस दौरान अभाविप के कार्यकर्ता विकास कुमार ने कहा कि बिहार में बढ़ते शैक्षणिक अराजकता भ्रष्टाचार लूट हनसोट बलात्कार बेरोजगारी बांग्लादेशी घुसपैठ अभी जैसे विकराल समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए शिक्षा मंत्री विवादित बयान दे रहे हैं शिक्षा मंत्री अपने बयान को वापस लेते हुए,
शीघ्र माफी मांगे और भविष्य में आपत्तिजनक बयान देने के बाज आए अन्यथा विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश भर में चरणबद्ध आंदोलन करेगी साथ ही संजीव कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद इसकी कड़ी निंदा करती है शिक्षा मंत्री सस्ती लोकप्रियता वं कुंठित मानसिकता के कारण बार बार विवादित बयान दे रहे हैं एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग सह संयोजक अमरकृती कुमार ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदू धर्म ग्रंथ का एवं हिंदुओं के धार्मिक भावनाओं का बार-बार आहत किया जाता है राज्यपाल अभिलंब शिक्षा मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश कुमार अभाविप के कार्यकर्ता नीतीश कुमार नगर मंत्री सूरज कुमार, माइकल कुमार , गौतम कुमार, राहुल कुमार , संतोष कुमार, मोनू कुमार इत्यादि उपस्थित रहे

