अरवल पुलिस द्वारा दो देशी कट्टा, एक देशी रिवॉल्वर एवं 14 कारतूस बरामद किया गया
अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल जिले में आए दिन अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है और हथियार के दम पर लोगों को डराने धमकाने और लूटपाट किए जाने का भी मामला प्रकाश में आते रहता है और ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने को लेकर पुलिस काम कर रही है निर्देशानुसार सभी थाने की पुलिस आए दिन लगातार जगह-जगह पर छापेमारी अभियान चला रही है सदर थाना अध्यक्ष के द्वारा तीन देसी हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी को गिरफ्तारी के मामले सामने आए है दो अपराधी जिनका नाम छोटे लाल एवं शुभम कुमार विराट है
उन्होंने बताया कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए दो लोग जा रहे थे। पुलिस की सतर्कता से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया है पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के द्वारा बताया गया कि तीन देसी कट्टा एवं 14 कारतूस अरवल नगर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में एक घर से छापेमारी की गई। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सशस्त्र बल आज समय करीब 5 बजे रात्री में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शुभम कुमार उर्फ विराट पिता- धनंजय कुमार,साकिन-9 नम्बर पुल, थाना जिला अस्वल अपने घर में देशी कट्टा छुपाय हुए हैं, जो बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। प्राप्त सूचना के आधार पर अरवल थाना के पदाधिकारी प्र0पु0अ0नि सचिन कुमार एवं प्र0पु0अ0नि पवन कुमार द्वारा को साथ लेकर शुभम कुमार उर्फ विराट के घर पर पहुंच कर विधिवत तलाशी ली गयी, परन्तु उसके पर से कुछ बरामद नहीं हुआ।
देशी कट्टा के बारे में कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर शुभम कुमार के द्वारा बताया गया कि देशी कट्टा अपने दोस्त राजा कुमार, पिता-छोटे नारायण गुप्ता,साकिन्न-मोकारी,थाना + जिला - अरवल के घर छुपाकर रखने के लिए दिया है। तब साथ सशस्त्र बल एवं शुभम कुमार के निशानदेही पर राजा कुमार के घर पहुंचा और घर का विधिवत तलाशी के क्रम में घर के अंद उनके बिछावन के तकिया के नीचे से 02 देशी कट्टा एवं 01 देशी रिवाल्वर तथा 14 कारतूस बरामद किया गया। बरामद सभी आग्नेयास्त्रों की विधिवत जप्ती सूची बनाई गयी है तथा दो अभियुक्त शुभम कुमार उर्फ विराट, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता- धनंजय कुमार, साकिन-09 नम्बर पुल, थाना जिला अस्खल 2. छोटेनारायण गुप्ता, उम्र करीब 44 वर्ष, पिता-अभिलाख साव,साकिन-मोकरी, थाना+जिला- अबल को गिरफ्तार किया गया है। एक व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाकर छिपकर भाग गया जिसका नाम पता पूछने पर छोटेनारायण गुप्ता के द्वारा बताया गया कि उनका मेरा पुत्र राजा कुमार है।

