Thursday, January 12, 2023

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में इंडियन बैंक कोहडऊल शाखा का प्रचार प्रसार कराया गया

 प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में इंडियन बैंक कोहडऊल शाखा का प्रचार प्रसार कराया गया

 करपी से अजीत शेखर की रिपोर्ट


करपी प्रचार प्रसार का नेतृत्व शाखा प्रबंधक राजेश कुमार सुमन ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बैंक के द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से इंडियन बैंक से जुड़ने की अपील की। लोगों से बैंक में बचत खाता, आरडी खाता, एफडी खाता समेत अन्य प्रकार के खाता खुलवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि एफडी खाता में 505 दिनों के लिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा, जबकि आम सदारण नागरिक के लिए 7 प्रतिशत ब्याज बैंक देगी। इसके साथ ही बैंक में डिजिटल खाता, क्यूआर कोड समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से कहा कि बैंक विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार के लिए लोन भी उपलब्ध करवा रही है, जिसका लाभ आम नागरिक ले सकते हैं और खुद स्वावलंबी बन सकते है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की बीमा योजना बैंक ले सकते हैं।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...