कैमूर से दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर जिले के समाहरणालय सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया गया। जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा वाहन चालकों विशेषकर युवाओं से अनुरोध किया गया कि अति उत्साह या जोश में यातायात नियमों की अनदेखी कर जान जोखिम में ना डालें हेलमेट पहनना या सीट बेल्ट लगाना नासिर व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए आवश्यक है बल्कि यह दर्शाता है कि हम कितने जिम्मेदार नागरिक हैं। जिला पदाधिकारी कैमूर नवदीप शुक्ला के द्वारा दो गुड सेमेरिटनो को सम्मानित किया गया एवं आम जनों से अनुरोध किया गया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में हम सहज एवं संवेदनशील होकर घायलों की प्राथमिकता के आधार पर मदद करें। जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के द्वारा दोनों अनुमंडलो में प्रचार प्रसार के लिए एवं आम जनों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इधर, बुधवार को उक्त अभियान के तहत चलाये गये जांच अभियान में 19 वाहनों से 152000 रुपये राशि की वसूली की गयी. सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 के उद्घाटन के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

