Sunday, January 8, 2023

समाजसेवी नें जरूरतमंदों के बीच बांटी कंबल

समाजसेवी नें जरूरतमंदों के बीच बांटी कंबल 


 अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट

 अरवल केंद्रीय खाद्य संरक्षा विभाग के सदस्य सह समाजसेवी संतोष कुमार ने किंजर पंचायत क्षेत्र के नगला ग्राम एवं नगला महादलित टोला में जरूरतमंदों के बीच, इस कड़ाके की ठंड में कंबल का वितरण कर मानवता का परिचय दिया है। समाजसेवी ने उन जरूरतमंदों के बीच घर जा जा कर अतिदीन हीन एवं दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण किया है। जरूरतमंदों ने बतलाया कि हम सभी के बीच इस कड़ाके की ठंड में कंबल का वितरण कर, समाजसेवी ने अतिसराहनीय कार्य किया हैं, हम सभी की दुआएं इनके साथ हैं। वहीं समाजसेवी ने बतलाया कि इंसान जब सामर्थवान हो जाए तो, निश्चित ही हम इंसानों को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए, क्योंकि हम सभी मनुष्य का जीवन, दिव्यांग, गरीब गुरबा, अनाथों की सेवा के लिए मिला है, अगर हम सभी एक दूसरे की मदद करते रहेंगे तो, देश में खुशहाली रहेगी। हर इंसान के चेहरे पर मुस्कान रहेगी और इस तरह के कार्य करने में मुझे सच्चे सुख की अनुभूति होती है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...