Sunday, January 8, 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा से विरोध दलों की नींद उड़ी:जितेंद्र पटेल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा से विरोध दलों की नींद उड़ी:जितेंद्र पटेल   

 अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट



अरवल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा से विरोधी दलों की नींद उड़ गई है एक तरफ जहां कंप कपाती ठंड में लोग घर में रुके हुए हैं वही मुख्यमंत्री बिहार की जनता से रूबरू होने के लिए समाधान यात्रा कर रहे हैं समाधान यात्रा पर लोगों को बहुत फायदा मिल रहा है उक्त बातों की जानकारी देते हुए जनता दल यू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार सच्चे कर्म योगी है सभी परिस्थितियों में बिहार की जनता के हित के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और राजधर्म का पालन करते रहते हैं नीतीश कुमार इससे पहले भी कई यात्राएं निकाल चुके हैं उनके जैसा राज धर्म पालन करने वाले पूरे भारतवर्ष में कोई नेता नहीं है पूरे भारतवर्ष में नीतीश कुमार एक ऐसे नेता है जो जनहित के लिए कड़ाके की ठंड में भी समाधान यात्रा कर रहे हैं उनके इस यात्रा से विरोधी दल घबराए हुए हैं आज भी जनता के प्रति जो नीतीश कुमार का कमिटमेंट है वह आज भी उस पर कायम है नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शांति व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण स्थापित हुआ और सभी क्षेत्रों में तीव्र गति से विकास का कार्य हो रहा है श्री पटेल ने कहा कि समाधान यात्रा के दूसरे चरण में मगध और शाहाबाद के क्षेत्रों में समाधान यात्रा का शुभारंभ होना निश्चित है उसकी तैयारी के लिए आज ही से जनता दल यू एवं महागठबंधन के कार्यकर्ता लगे हुए हैं

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...