Friday, January 13, 2023

मकर संक्रांति के लेकर बाजारों में रहा गहमा गहमी का माहौल

मकर संक्रांति के लेकर बाजारों में रहा गहमा गहमी का माहौल

 करपी से उपेंद्र कुमार की रिपोर्ट


करपी।स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में चूड़ा दही तिलकुट का पर्व मकर सक्रांति के लेकर बाजारों में गहमागहमी का माहौल देखा गया।
शुक्रवार को स्थानीय बाजार  करपी,किंजर, शहर तेलपा, बेलखारा,शंकरपुर इमामगंज,शांतिपुरम बाजार समेत विभिन्न बाजारों में चूड़ा, गुड़, तिलकुट,मस्का, तिलवा, भूरा, के अलावे विभिन्न प्रकार के फैंसी धान के चुरा का भी काफी बिक्री हुई। वहीं चुरा दही के साथ लजीज आलू दम की सब्जी बनाने के लिए सगहा प्याज, फूगोभी, मटर, आलू, धनिया पत्ता टमाटर,बंधा गोभी सहित हरी सब्जियों की काफी बिक्री हुई।
तिलकुट के एक थोक विक्रेता के अनुसार इस पर्व के अवसर पर दो-तीन दिनों में लगभग पांच सौ क्विंटल से अधिक तिलकुट की बिक्री हुई। दुकानदारों के अनुसार बाजार में चीनी एवं गुड़ की तिलकुट 180 प्रति किलो से शुरू होकर 240 तक बिक्री हुई। वही मस्का 120 किलो तथा फैंसी खोवा का तिलकुट का रेट 360 प्रति किलो बेचा जा रहा था, सभी दुकानदार अपने-अपने दुकानों के सामने तिलकुट सजाकर बिक्री के लिए रखे थे। वही सब्जियों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ देखी गई। वहीं थोक किराना दुकानदार उपेंद्र कुमार ने बताया कि चुरा 35 रूपये किलो से शुरू होकर 90 रूपये प्रति किलो की दर से बेची जा रही है। 90 रूपये बासमती धान का चूरा बिक रहा है। गुड़ को रिफाइन कर बनाया गया भुरा 50 रूपये प्रति किलो चल रहा है। वही ब्रांडेड कंपनी का तिल पापड़ी भी 200 ग्राम से लेकर आधा किलो का पैकेट बाजार में उपलब्ध है जो 300 रूपये प्रति किलो से 500रूपये प्रति किलो का उपलब्ध है। सुधा दूध दुग्ध धारा ओसोम कंपनी का दूध दही का भी खूब बिक्री हुई कुछ लोग दूध वाले बूथों पर दूध दही की बुकिंग कराई है जो शनिवार को प्राप्त करेंगे l

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...