Friday, January 13, 2023

शरद यादव के निधन पर विभिन्न राजनितिक दलों के नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट किया

शरद यादव के निधन पर विभिन्न राजनितिक दलों के नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट किया 


 अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट

अरवल, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजद नेता शरद यादव के निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. भाकपा माले राजद के नेताओं ने अलग अलग शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दिया है. भाकपा माले के अरवल विधायक महानन्द सिंह, जिला सचिव जीतेन्द्र यादव ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र के लिए आज महत्वपूर्ण राजनीतक माफी पर वे कम्युनिस्ट समाजवादी सहयोग और विपक्ष कि व्यापक एकता के प्रबल समर्थक थे. उनका चला जाना हम सबके नुकसान है.

राजद प्रदेश महासचिव डॉ मुन्नी लाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामजीवन राम प्रधान महासचिव घनश्याम वर्मा, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार ने कहा कि आधुनिक भारत के स्थाई राजनीतिक नेतृत्व देने वाला तथा संपूर्ण भारत पर भारत के संविधान के प्रति निष्ठावान राजनेता, पिछड़ा अति पिछड़ा, गरीब, शोषित, दलित,  मुस्लिम के हित रखने वाला प्रखर वक्ता सदन से सड़क तक संघर्ष कर मंडल कमीशन को स्थापित करने वाला संघर्षशील राजनेता का निधन से आज पूरा देश दुखित है. देश में प्रखर राजनेता के निधन से एक सफल एवं कुशल राजनीतिक का अंत हुआ है.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...