Friday, January 13, 2023

न्याय की गुहार करपी शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के अपने ससुराल आनंदपुर आए श्याम कुमार ने अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की

न्याय की गुहार 
करपी शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के अपने ससुराल आनंदपुर आए श्याम कुमार ने अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है‌। 


 करपी से  अजीत शेखर की रिपोर्ट

करपी उन्होंने बताया कि मैं अपने ससुराल आनंदपुर आया हुआ था ।

देवकुंड में बाबा दूधेश्वर नाथ की पूजा करने के बाद जब लौट रहा था तो केयाल मोड़ के निकट पहले से घात लगाए गया निवासी दलजीत शाह, इनके पुत्र इंद्रजीत शाह, विश्वजीत शाह तीनों ने हाथ में लिए लाठी डंडे से मेरी गाड़ी को रोक लिया तथा मेरे ऊपर जानलेवा प्रहार किया। जिसके फलस्वरूप कंधे की हड्डी एवं पैर की हड्डी टूट गई। अन्य भाग पर गंभीर चोटें पहुंची ।इन लोगों के द्वारा ₹4000 पैकेट से निकाल लिए गए। घटना के बाद इस संबंध में करपी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। इन्होंने इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस संबंध में शहर तेलपा ओपी में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि आरोपी पेशे से अपराधी हैं ।
 उन्होंने बताया कि दलजीत शाह के खिलाफ गया में कई मामले दर्ज हैं। इसकी जांच की जा सकती है। श्याम कुमार ने आरोप लगाया है कि वह  दलजीत शाहके साथ जमीन के लिए कारोबार करता था लेकिन पैसे के विवाद को लेकर उन्होंने मेरे साथ मारपीट करवाई एवं पैसा छीन लिया

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...