Sunday, January 8, 2023

रेल के लिए निकला पदयात्रा का लोगो ने किया स्वागत

रेल के लिए निकला पदयात्रा का लोगो ने किया स्वागत 


 अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट

अरवल, रेलवे लाईन के लिए औरंगाबाद से हाजीपुर ज़ोनल कार्यालय तक के पदयात्रा पर निकले रेलवे संघर्ष मोर्चा के संयोजक मनोज सिंह यादव का कारवाँ आज अरवल पहुंचा. यात्रा 5 जनवरी से प्रारम्भ हुआ है. आज अरवल जिला में पदयात्रा जिले में प्रवेश किया. जहां से शाम चार बजे के आसपास पदयात्रा अरवल पहुंचा जहां पर विभिन्न दलों के नेताओं समाज सेवियों बुद्धिजीवियों ने स्वागत किया. मालूम हो कि बिहटा औरंगाबाद रेलवे लाईन के लिए पदयात्रा कर रहे संयोजक मनोज सिंह यादव को फूल मला के साथ लोगो ने स्वागत किया.  इस मौके पर जिले के सेवानिवृत्त शिक्षक बुद्धिजीवी राम दिव्यांशी, जयप्रकाश नारायण सिन्हा, राजद नेता रविंद्र कनौजिया के अलावा  दुकानदारों एवं जिले के गणमान्य लोगो ने स्वागत किया. तथा सभी लोगो ने कहा कि अरवल को रेल से जोड़ा जाय. ताकि जिला का विकास हो सके.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...