Tuesday, January 10, 2023

जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा कृषि,स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के द्वितीय सोमवारीये समीक्षात्मक बैठक आयोजित

जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा कृषि,स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के द्वितीय सोमवारीये समीक्षात्मक बैठक आयोजित


सासाराम,रोहतास:-  बिहार रिपोर्टर दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

सासाराम (रोहतास) जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार द्वारा  द्वितीय सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक कि गयी। जिसमें कृषि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के प्रगति एवं उसमें उत्पन्न होने वाले समस्याओं आदि की समीक्षा की गयी। समीक्षोपरान्त निम्नांकित निर्देश दिए गये।

1. कृषि विभाग की समीक्षा की गई समीक्षा के कर्म पाया गया कि वर्तमान समय में किसानों के बीच उर्वरक के वितरण में बार-बार शिकायत प्राप्त हो रही है के संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास से अधतन जानकारी प्राप्त की गई को तो उनके द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई जबकि जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी रोकते हुए किसानों के बीच वितरण कराने तथा फोक उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध सघन छापामारी जांच कर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश पूर्व में ही उन्हे निर्देशित किया गया था इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा प्रखंड वार उर्वरकों के वितरण आदि के संबंध में जांच दल गठित कर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराते हुए थोक विक्रेताओं खुदरा विक्रेताओं एवं सांगली पुत्र कर्मियों पदाधिकारियों के विरुद्ध करवाई करने का निर्देश दिया गया था उसके बावजूद जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास द्वारा ना तो दोषी विक्रेताओं के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई की गई और ना ही उससे संबंधित कोई कर्मियों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्रवाई की गई इससे स्पष्ट होता है कि उनके द्वारा अपने कर्मियों एवं पदाधिकारियों के ऊपर कोई नियंत्रण नहीं रखा जा रहा है और ना ही इनके द्वारा इस संबंध में सही ढंग से अनुश्रवण ही किया जा रहा है। तत्पश्चात सभी बंधु बिंदुओं का उल्लेख करते हुए कृषि सचिव को जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु अनुशंसा के साथ पत्र भेजना सुनिश्चित किया गया है।

2. जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास को निर्देश दिया गया कि शीतलहर का प्रकोप को देखते हुए सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में विद्यालयों के खोलने तथा उसके बंद करने आदि के संबंध में समुचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें इसके साथ उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि जिला शिक्षा विभाग से संबंधित लंबित सी० डब्लू० जे॰ सी॰ एवं एम॰ जे॰ सी॰ मामलों में ससमय प्रतिशपथ पत्र दायर करते हुए माननीय न्यायालय के द्वारा पारित आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। 

3.स्वास्थ्य विभाग के प्रगति कार्यों की समीक्षा की गयी। असैनिक शल्य चिकित्सा- सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रोहतास को निर्देश दिया गया कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए समुचित कार्रवाई करते हुए ऑक्सीजन प्लांटों को कार्यरत स्थिति में रखना सुनिश्चित करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग तुरंत किया जा सके साथ ही एस॰ओ॰पी॰ के अंतर्गत अन्य तैयारियां भी सुनिश्चित की जाए।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...