Friday, January 13, 2023

चेनारी नगरपंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मल्टीपरपज हॉल में दिलायी गई शपथ ग्रहण।

चेनारी नगरपंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मल्टीपरपज हॉल में दिलायी गई शपथ ग्रहण। 


चेनारी से दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। 


चेनारी (रोहतास) नगरपालिका निर्वाचन 2022 में जीत दर्ज करने वाले चेनारी नगरपंचायत के सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों
को प्रखंड मुख्यालय स्थित मल्टीपरपज हॉल में को अयोजित शपथ ग्रहण समारोह
मे निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि उप समाहर्ता सासाराम मनीष कुमार के द्वारा मुख्य पार्षद एव उप मुख्य पार्षद सहीत 14 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जय प्रकाश, अंचलाधिकारी निशांत कुमार एवं प्रखंड के अन्य अधिकारी व कर्मी आदि मौजूद रहे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...