अरवल व्यापार मंडल का भवन निर्माण कराया जाएगा: मंत्री
अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट
अरवल स्थानीय शहर के निजी होटल में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव को सदर व्यापार मंडल और पैक्स अध्यक्षों ने स्वागत किया. जिसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल शरण सिंह की. अध्यक्षता में जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष के द्वारा कार्यक्रम आयोजन कर स्वागत किया गया. इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पैक्स अध्यक्ष के द्वारा बिहार सरकार के मंत्री को अंग वस्त्र एवं फूलों के गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जिले के सभी व्यापार मंडल एवं पैक्स अध्यक्ष के सभी समस्या का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जो भी समस्या है उसे शीघ्र दूर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अरवल व्यापार मंडल का भवन निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए प्राकलन बनाकर विभाग को तो पता कि शीघ्र व्यापार मंडल के नए भवन का निर्माण कराया जा सके. उन्होंने कहा कि अरवल मेरा हृदय में बसता है. लेकिन अरवल के लोग खरा नही उतरते हैं. उन्होंने कहा कि अरवल को जिला बनाने का हमने काम किया. लेकिन चुनाव में अरवल के लोग भूल जाते हैं. यही कारण है कि अरवल आज पिछड़ापन के दौर में है. अगर हम यहां के सांसद होते तो अरवल अग्रणी जिला में होता. यहां पर रेलवे लाइन का जाल बिछा होता. फिर भी हम अरवल में रेलवे लाइन बिछाकर दम लेंगे. उन्होंने कहा कि अरवल का विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता है. इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस मौके पर जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह यादव, देवी लाल यादव, अरुण यादव, पैक्स अध्यक्ष संघ के जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार, पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि गजेंद्र शर्मा, पैक्स अध्यक्ष धनंजय कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक जयप्रकाश नारायण सिन्हा, शमीम अहमद, गोपाल सिंह सहित जिला सहकारिता कार्यालय के पदाधिकारी एवं महागठबंधन के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे.
