हसपुरा से निशांत कुमार की रिपोर्ट
हसपुरा प्रखंड में कुल 14 पैक्स और एक व्यापार मंडल मिलकर कुल 15 हजार 235 मीट्रिक टन धान की खरीद किया गया है। जो लक्ष्य से 20 फीसदी कम है। प्रखंड को धान खरीद के लिए 19 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला था।जो इस बार हुए उपज के विरुद्ध बहुत कम है फिर भी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि पैक्सों को मिलिंग करवाकर एफसीआई को चावल देना था लेकिन इसबार उसना चावल ही देना था जिसके कारण पैक्स को मिलने वाला सीसी का रोटेशन नहीं हो पाया। हर पैक्स को लक्ष्य का 60 फीसदी सीसी मिला था। रोटेशन करने वाले पैक्स को 70 फीसदी तक क्रेडिट मिला था। वहीं अधिकतर पैक्स में खरीदारी के अंतिम तिथि के दस दिन पहले खरीद बंद कर दिया था। अंतिम तिथि तक व्यापार मंडल, डिंडीर, कोइलवां, अमझर शरीफ, अहियापुर पैक्स में ही धान की खरीद हो पाया था। प्रखंड में 16 हजार से ज्यादा किसान धान की खेती करते है लेकिन धान की खरीदारी मात्र 1816 किसानों से ही किया गया।ऐसे में अधिकांश किसान अपना धान बिचौलियों से बेचने को मजबूर है। धान की खरीदारी में सोनहथु पैक्स में सबसे ज्यादा खरीदारी हुआ जबकि सबसे ज्यादा व्यापार मंडल में खरीदारी हुआ है।पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा पिछले वर्ष के खरीदारी के आधार पर लक्ष्य निर्धारित किया जबकि लक्ष्य का निर्धारण उपज के आधार पर करना चाहिए। लक्ष्य बढ़ना चाहिये।
