Saturday, March 4, 2023

पुलिस ने एक शराब कारोबारी को 20 लीटर देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने एक शराब कारोबारी को 20 लीटर देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार 



कलेर रजनीश कुमार की रिपोर्ट

कलेर  थाने के पुलिस ने कामता मठिया से एक शराब कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया है| इस संबंध में परासी थाना अध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा ने बताया कि होली पर्व को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है जिसको लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था इसी कड़ी में  कमता मठिया से एक शराब कारोबारी को 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है| गिरफ्तार शराब कारोबारी कमता मठिया  निवासी जय प्रकाश चौधरी के रूप में पहचान की गई है| गिरफ्तार शराब कारोबारी के खिलाफ शराब अधिनियम का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है|

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...