डीपीएस स्कुल के प्रचार्य धर्मेंद्र कुमार ने सभी बच्चो को रंग लगाकर आशीर्वाद दिया.
अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल स्कुल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कुल के प्रचार्य धर्मेंद्र कुमार ने सभी बच्चो को रंग लगाकर आशीर्वाद दिया. इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रंगो के त्योहार होली की मंगल कामना की गयी. स्कुल के प्रिंसपल ने कहा कि हमारा देश पुरातन काल से ही उत्सवधर्मी रहा है. होली सिर्फ रंगों का ही त्यौहार नहींं है. बल्कि यह सामाजिक समरसता एवं आपसी सौहार्द का प्रतीक है. यह पर्व आपसी आत्मीयता एवं सहभागिता का अनूठा पर्व है. साथ ही साथ अधर्म पर धर्म का विजय का भी संदेश देता है. वही त्यौहार का सजीव चित्रण तभी संभव है जब हम अपनी अच्छी सोच एवं सकारात्मक विचारों को उन्नतशील बनाएं. मौके पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक भी उपस्थित थे, इस होली मिलन समारोह की शुरुआत शिक्षकों द्वारा बच्चों को तिलक लगाने से हुई. हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है कि भारत में मनाये जाने वाले सभी त्योहार समाज में मानवीय गुणों को स्थापित करके लोगों में प्रेम, एकता एवं सद्भावना को बढ़ाते हैं. उन्होंने कहा कि होली एक प्रमुख त्योहार है. होली आपसी प्रेम एवं एकता का प्रतीक है. होली हमें सभी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने की प्रेरणा प्रदान करती है.
इस अवसर पर स्कुल के शिक्षक मिल्टन सर, अलीशा मैम, जेफरी सर, इशरत, आयशा, प्रीति कुमारी, अमीषा मैम मुख्य रूप से उपस्थित थे.
