नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि रमाकांत उर्फ टोना शर्मा के पर सफाई कर्मी ने धमकी देने का आरोप लगाया
अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल नगर परिषद क्षेत्र के सफाई कर्मी को मजदूरी का भुगतान होली जैसे त्यौहार में नहीं करते के खिलाफ है शांति ढंग से प्रदर्शन करते हुए उच्च पदाधिकारी को आवेदन सफाई कर्मी के नेता अनिल डोंम के द्वारा दिया गया उस मे लिखा है कि नगर परिषद कार्यालय को दिनांक 28. 2. 2023 को ही अवगत कराया गया कि होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर सभी सफाई कर्मियों का भुगतान करना सुनिश्चित करें लेकिन कार्यालय द्वारा या अध्यक्ष द्वारा भुगतान नहीं किया गया पर सफाई कर्मी के बाल-बच्चे क्या करेंगे? तथा सफाई कर्मियों के द्वारा बात रखने पर अध्यक्ष के प्रतिनिधि रमाकांत उर्फ टोना शर्मा के द्वारा धमकी दिया जाता है कि तुमको हटा देंगे मुंशी से भी सफाई कर्मियों पर टॉर्चर किया जाता है और रविवार को भी काम कराया जाता है पहले 4 घंटा काम होता था अभी जबरदस्ती 6 घंटा काम कराया जाता है बृहस्पतिवार के दिन वार्ड से बुलाकर दूसरे वार्ड में भी काम कराया जाता है गुलाम की तरह हम लोगों से काम कराया जा रहा है ,
