होली एवं शबे ब रात मिलन समारोह का हुआ आयोजन
कुर्था डाक बंगला परिसर मैं रविवार को होली एवं शबे ब रात को लेकर मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद महेश यादव ने किया वहीं मंच का संचालन पूर्व मुखिया जमालुद्दीन अंसारी ने किया इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि सुधीर शर्मा ने कहा कि होली एवं शबे ब रात पर्व हिंदु एवं मुस्लिम भाई हम लोग आपस में मिलकर एक साथ मिलन समारोह का आयोजन किया गया है जो अपार खुशी का माहौल बना हुआ है हम लोग हिंदू मुस्लिम भाई आपस में इसी तरह एकता बनाकर एक साथ रहने की जरूरत है पर्व चाहे जो भी हो एक साथ उठना बैठना एक दूसरे के पर्व में खुशी मनाना जीवन का सबसे बड़ा खुशी होता है आज समाज एकल परिवार जी रहा है समाज के लोग पर्व को भूलते जा रहे हैं ऐसे में हम लोग एक साथ मिलकर हर पर्ब मैं सहयोग करने की जरूरत है वही जिला परिषद सदस्य महेश यादव ने कहा कि जनता मुझे विकास करने का मौका दिया है मैं चौमुखी विकास करके जनता के सामने रखने का प्रयास करूंगा सभी जाति धर्म के लोगों को एक साथ कदम से कदम मिला कर चलने का कोशिश करूंगा वही कार्यक्रम के व्यवस्थापक विनय कुमार दरोगा ने कहा कि होली पर्व हिंदुओं का खुशियों का पर्व है जो एक दूसरे को रंग लगाकर सारे गिले शिकवे भुला जाते हैं यह पर्ब हिंदुओं का महान पर्व है वही मुस्लिमों का शबे ब रात पर्व मुस्लिम भाइयों के लिएखुशियों का पर्व है हम लोग आपस में मिलकर हमेशा ऐसे कार्यक्रम करने का प्रयास किया जाएगा ताकि शांति सौहार्द आपस में बना रहे इस मौके पर जिला प्रतिनिधि उपाध्यक्ष यादव कुसुम गणेश जिला परिषद शाह साद जिला परिषद नरेश शर्मा जिला परिषद रंजन यादव सुदामा यादव जिला परिषद प्रतिनिधि कांग्रेसी नेता हारून रशीद विजय कुमार त्रिवेणी यादव पवन यादव नीरज कुमार मानिकपुर पूर्ब मुखिया मनोज पासवान डोमन दास एकता परिषद गणेश दास उप प्रमुख कामेश्वर यादव समेत कई बुद्धिजीवियों ने अपने अपने विचार रखा
