बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद व शाहनवाज आलम गिरफ्तार। भेजे गए जेल।
सासाराम (रोहतास) पुलिस ने शुक्रवार की 12बजे रात्री बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद एवं शाहनवाज आलम उर्फ लखानी को सामाजिक सौहार्द, संप्रदायिक उपद्रव करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सासाराम नगर थाना कांड संख्या- 275/23 (जो दिनांक 31 मार्च 2023 को सासाराम शहर में हुए संप्रदायिक उपद्रव से संबंधित है) में दिनांक 28.04.2023 तक कुल 63 अभियुक्तों की गिरफतारी की गई थी एवं दो अभियुक्तों द्वारा पुलिस दबिश के कारण माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया था।
शुक्रवार की रात्री को माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंट का तामिला करते हुए इस कांड के दो अप्राथमिकी अभियुक्तों 1. मो• शाहनवाज आलम उर्फ लखानी, पिता- स्व• असीम नन्दयी एवं 2. बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पिता- स्व• भुट्टी महतो, साकिम- लशकरीगंज? दोनो थाना- सासाराम नगर, जिला- रोहतास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आपको बता दे कि इससे पूर्व भी जवाहर प्रसाद हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किये जा चुके है। बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद पर पहले भी इस तरह की सुर्खियों में रहे। जवाहर प्रसाद पर 1989 में भी हिंसा भड़काने के आरोप लगे थे। उस समय भी जवाहर प्रसाद को जेल जाना पड़ा था।
इस संबंध में अन्य 12 अभियुक्तों के विरुद्ध आज इश्तेहार का तामिला भी कराया जाएगा। वही शेष 38 अभियुक्तों, जिनके विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट निर्गत है की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही।
