Wednesday, April 12, 2023

धूमधाम से मनाई गई होम्योपैथी जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन की जयंती

धूमधाम से मनाई गई होम्योपैथी जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन की जयंती,  


अरवल से सिराज अख्तर की रिपोर्ट


अरवल: जिला मुख्यालय स्थित आनंद विहार उत्सव हॉल में विश्व होम्योपैथी दिवस धूमधाम से मनाई गई होम्योपैथिक के
जनक डॉक्टर क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल  हैनीमैन की 268वां जयंती समारोह D.H.D. जिला होम्योपैथिक चिकित्सक संघ अरवल (बिहार)के नेतृत्व में
धूमधाम के साथ मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ प्रभा कांत प्रभात ने की वहीं मंच का संचालन संघ के सचिव सह समाजसेवी डॉ ज्योति प्रसाद उर्फ शत्रुघ्न ने पंडित ने किया मंच का संचालन करते हुए डॉक्टर ज्योति ने बताया कि होम्योपैथिक चिकित्सकों के लिए यह संगठन बनाया गया है मनुष्य के जीवन में संगठन का बड़ा महत्व है। अकेला मनुष्य शक्तिहीन है, जबकि संगठित होने पर उसमें शक्ति आ जाती है। संगठन की शक्ति से मनुष्य बड़े-बड़े कार्य भी आसानी से कर सकता है। संगठन में ही मनुष्य की सभी समस्याओं का हल है।होम्योपैथीक चिकित्सकों ने डॉक्टर हैनिमन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर होम्योपैथी के वरिष्ठ चिकित्सक सह H.M.I के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामजी सिंह एवं डॉ उत्पल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।
जिला होम्योपैथिक चिकित्सक संघ के द्वारा सभी अतिथियों को संघ का मोमेंटो एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान सैकड़ों उपस्थित चिकित्सकों को संघीय पत्र वितरण किया गया वही मुख्य अतिथि के रूप में कुर्था विधायक श्री बागी कुमार वर्मा ने कहा कि आज के परिवेश में होम्योपैथी की चिकित्सा बेहद सस्ती व कारगर साबित हो रही है,जिसका आम व्यक्ति को लाभ उठाना चाहिए।वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रामजी सिंह ने कहा कि होम्योपैथी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है होम्योपैथी से जहां कोई नुकसान नहीं होता वहीं कई बीमारियों को जड़ से इस पैथी से मिटाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ (आर.पी सिंह ने कहा कि डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन की 268वीं जयंती है। हैनीमैन ने होम्योपैथी जैसी सस्ते इलाज की खोज की डॉक्टर ए के सिह ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति  की सराहना की और बताया कि गरीबों के लिए वरदान कहा. उन्होंने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा बेहतर पद्धति है जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।इस मौके पर डॉक्टर मनोज कुमार डॉक्टर प्रवीण कुमार डॉ कैश डॉक्टर दीनानाथ सिंह डॉ  
डॉक्टर कैसर अली डॉक्टर सत्येंद्र कुमार डॉक्टर भास्कर भारती डॉ वेद प्रकाश डॉक्टर सत्येंद्र कुमार डॉ एसएम सगीर एम डी कैश आलम डॉक्टर तारकेश्वर प्रसाद डॉ अनिरुद्ध कुमार डॉ अमरेंद्र कुमार डॉ सुरेंद्र सिंह डॉ सुनीता कुमारी डॉ शोभा कुमारी डॉक्टर सरदार सिंह डॉ राम सुभग पंडित अशोक कुमार रीता कुमारी डॉ रामेश्वर पंडित डॉक्टर मंटू कुमार डॉक्टर संत कुमार कुमार डॉक्टर हरिनंदन सिंह डॉक्टर सुभाष कुमार डॉक्टर रामजन्म कुमार डॉक्टर भरत कुमार एमडी जफर इकबाल डॉक्टर सुबोध कुमार 
अभय कुमार डॉक्टर कैसर अली 
डॉ राजेश कुमार डॉ अमृत कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...