अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर दो घायल
कोचस से राजकुमार सिंह की रिपोर्ट।
कोचस(रोहतास) थाना क्षेत्र के आरा मोहनीया पथ राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर गुरुवार की शाम एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाईक सवार होकर जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि शादी के मांगलिक कार्य को लेकर शादी का कार्ड देने दो युवक बाईक पर सवार होकर खैरी जा रहे थे। कि सरेया मोड़ के पास अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। वही बाईक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनो घायल युवको की पहचान बीस वर्षीय प्रभात कुमार पिता रमेश सिंह व पच्चीस वर्षीय दिव्य प्रकाश पिता अक्षयवर सिंह दोनो ग्राम कोसडिहरा प्रखंड करगहर के निवासी बताये जाते है। आनन-फानन मे ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस मे भर्ती कराया गया । जहाँ दोनो को प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों द्वारा बेहतर ईलाज हेतू सासाराम के सदर अस्पताल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।दोनो घायल युवकों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
