Monday, May 1, 2023

गरीबों का मसीहा साबित हो रहे है मुखिया झुन्ना सिंह

गरीबों का मसीहा साबित हो रहे है मुखिया झुन्ना सिंह 



सासाराम:-- नवीन कुमार सिंह की रिपोर्ट। 

सासाराम (रोहतास) जिले के  शिवसागर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं नाद पंचायत मुखिया कमलेश कुमार सिंह उर्फ झुन्ना सिंह प्रखंड एवं रोहतास जिले वासियों के गरीबों और असहाय लोगों के लिए मसीहा साबित हो रहे हैं। लोगों से लगातार उनका क्षेत्र में संपर्क बना हुआ है जरूरतमंद लोग मुखिया झुन्ना सिंह को गरीबों का मसीहा की संज्ञा दे रहे हैं गौरतलब है कि नाद पंचायत से मुखिया पद पर लगातार तीसरे बार विजयी हासिल करते आ रहे हैं और निर्विरोध शिवसागर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष बने हैं।  गौरतलब है कि कमलेश कुमार सिंह उर्फ झुन्ना सिंह शिवसागर प्रखंड क्षेत्र के नाद पंचायत अंतर्गत निव गांव के रहने वाले है। उनका क्षेत्र में विधायक से ज्यादा जनता का स्नेह और प्यार मिलता है। कमलेश कुमार सिंह उर्फ झुन्ना सिंह ने बताया कि यहां की जनता उन्हें बहुत ही स्नेह व प्यार करती है और बुजुर्गों का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है युवा शक्ति उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा चल रही है उनका प्रयास रहता है जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद कर सकेl यही कारण है कि आज उन्हें गरीबों का मसीहा कहते हैं मिलनसार मधुर व्यवहार के कारण व क्षेत्र में लोकप्रिय झुन्ना सिंह के नाम से जाना जाता है। हमेशा लोगों के बिच खाद्यान्न व जरूरतमंद समान वितरण करते रहते हैं समय-समय पर जो भी उनसे प्रयास बनता है और मदद करते रहते हैं ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...