पीएम आवास योजना में धाँधली को लेकर प्रखंड मुख्यालय में तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
करपी से उपेंद्र कुमार की रिपोर्ट
करपी |स्थानीय प्रखंड कार्यालय के समक्ष बिहार राज्य किसान सभा के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना की तीसरे दिन सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता विजय प्रसाद सिंह ने कहा कि करपी पंचायत के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में एक बड़ा घोटाला निकल कर सामने आया है. इस मामले में विजय प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास उन लोगों को दे दिये गये. जिनके पास पहले से मकान, चार पहिया वाहन, और अन्य सुविधाएं मौजूद थी और जनरल को एसटी में जोड़कर आवास आवंटन किया गया. कुछ ऐसे लोग को भी पीएम आवास योजना से जोड़ा गया है जिनके घर में कई कई सरकारी जॉब में है. मनरेगा में रात्रि के समय जेसीबी से काम होती है. मनरेगा में जॉब कार्ड के तहत घर में रहने वाले सरकारी जॉब करने वाले परिवार के खाते पर पैसा डाला जाता है. जांच होती है तो हजारों हितग्राहियों का करोड़ों रुपए का घोटाला निकल कर सामने आने की आशंका दिखाई दे रही है ज्ञात हो कि यह आंबटन उन लोगो को किया गया है जो पूरी तरह से सक्षम थे. इन सब में सबसे खास बात यह है कि इस योजना में शासन की गाइड लाइन के अनुसार पात्र हितग्राहियों की जांच करके उन्हें योजना का फायदा दिया जाना था लेकिन पंचायत में सैकड़ों की तादात में अपात्र लोगों को पात्र बना कर गलत तरीके से योजना का लाभ दे दिया गया है और शासन की योजना की राशि का जमकर बंदरबांट हो गया. अब इस गड़बड़ी के उजागर होने के बाद किसान नेता विजय प्रसाद के नेतृत्व में करपी पंचायत के ग्राम वासी धरने पर बैठ गए आंदोलनकारियों की मांग है कि इसकी तुरंत जांच की जाए और जो पात्र हितग्राही है उन्हें लाभ दिया जाए. शासन की नीतियों के अनुसार इस योजना का फायदा गरीब लोगों को मिलना था. वहीं इस योजना का फायदा अधिकतर अमीर लोगों ने उठा लिया है जिसके कारण गरीब तबके की जनता इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह गई. सवाल उस प्रशासनिक व्यवस्था पर भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर कैसे इस महत्वपूर्ण योजना का पैसा गलत ढंग से अपात्र लोगों में बांट दिया गया. अधिकारियों ने क्यों इसकी जांच नहीं की और योजना का फायदा अमीर लोगों ने उठा लिया. वहीं धरना को संबोधित करते हुए समाजसेवी डॉ ज्योति प्रसाद उर्फ शत्रुघन पंडित ने कहा कि ऐसे गरीब निर्धन परिवार हितग्राही को लाभ दिया जाए जो वास्तविकता में इस योजना का लाभ लेने के लिए हकदार हैं. इस मौके पर उपस्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव डॉ.एस एम सगीर ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण अनिश्चितकालीन धरना दी जा रही है. वहीं धरने को संबोधित करते हुए कम्युनिस्ट उमेश ठाकुर सरकारी तंत्र पर मिलीभगत का आरोप लगाया.
