*कैंसर के चपेट में आया इलाका, खभैनी में नही हो रही चिता की राख ठंढी । बिगड़ते हालात को देख राजद प्रवक्ता ने लगाई जिला पदाधिकारी से मदद की गुहार ।*
★ कैंसर से जा रही है एक के बाद एक बेगुनाह जाने ।
★ आखिर इतनी तेजी से लोगों को अपने चपेट में कैसे ले रहा है कैंसर जैसा भीषण बीमारी ।
*अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल सदर प्रखंड अरवल के ग्राम खाभैनी में कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से लगातार हो रही मौत के ने क्षेत्रवासियों को भय-विभोर और शोकाकुल किये हुए है जिसे लेकर जिला प्रवक्ता राजद अरवल से मनोज कुमार ने जिला पदाधिकारी श्रीमती जे प्रियदर्शनी जी को आवेदन देकर था प्रेस रिलीज जारी करते हुए यह अपील किया है कि जल्द से जल्द चिकित्सा प्रणाली के माध्यम से बंसी के खभैनी वासियों का दुख दूर किया जाए । उक्त आवेदन में मनोज कुमार ने लिखा कि
खभैनी के बिगड़ते हालात के प्रति सूचित करते हुए ध्यानाकर्षण करा रहा हूं कि ग्राम खभैनि के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है चुकीं केंसर जैसा लाइलाज बिमारी के चपेट में आ रहे हैं जिससे कई ग्रामीणों को केंसर से मौत हो गई है। मै मनोज कुमार पासवान जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि ग्रामीणों को सरकारी कोष से इलाज एवम् कैंप लगाकर चिकित्सा जांच की अविलंब व्यवस्था किया जाय ताकि ग्रामीणों में व्याप्त दहशत समाप्त हो सके साथ ही साथ WHO टीम से लगातार ग्रामीणों को मॉनिटरिंग कराया जाए । देखिए आगे अब जिला पदाधिकारी व्यापक महामारी की परिस्थिति में कौन सा कदम उठाते हैं ।