कोदमरई पंचायत के वार्ड नं 08 एवं 06 में सचिव का हुआ चयन
कुर्था से कुंदन कुमार की रिपोर्ट
कुर्था,स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के सचिव के चयन को लेकर पंचायत चुनाव की तरह वार्ड सचिव का चुनाव किया जा रहा है। वार्ड में मतदाताओ की अच्छी खासी भीड़ देखी गई कुर्था प्रखंड अंतर्गत कोदमरै पंचायत के ढोंढरा वार्ड संख्या 08 में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्या रूमी खातुन के अध्यक्षता में वार्ड क्रियान्वयन समिति सह प्रबंधन समिति का सचिव का चयन किया गया। नोडल पदाधिकारी के रूप में पंचायत सचिव रामफल सिंह के निगरानी में चुनाव सम्पन्न कराया गया। वार्ड सचिव पद के लिए दो उम्मीदवारों ने भाग लिया। जिनका चुनाव मतदान के माध्यम से किया गया। कुल 287 मत पड़े जिसमें दानिश मलिक को 118 मत तथा आदिल मलिक को 169 मत प्राप्त हुआ। तत्पश्चात आदिल मलिक को 51 मत से विजयी घोषित किया गया। इस तरह आदिल मलिक लगातार दूसरी बार वार्ड सचिव के पद पर चयनित हुए हैं तो वहीं वार्ड संख्या 06 में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्या अलीशा अफरोज के अध्यक्षता में वार्ड क्रियान्वयन समिति सह प्रबंधन समिति का सचिव का चयन किया गया। नोडल पदाधिकारी के रूप में पंचायत सचिव रामफल सिंह के निगरानी में चुनाव सम्पन्न कराया गया। वार्ड सचिव पद के लिए दो उम्मीदवारों ने भाग लिया। जिनका चुनाव मतदान के माध्यम से किया गया। कुल 189 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें सरफराज अन्ना को 152 मत प्राप्त हुआ तो जाको शेख को मात्र 37 मत प्राप्त हुआ इसतरह सरफराज अन्ना को 115 मतो से विजयी घोषित किया गया। इस तरह सरफराज अन्ना लगातार दूसरी बार वार्ड सचिव चुने गए
