Thursday, July 21, 2022

रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लैक्मे एवं अन्य ब्रांडेड कंपनी का लगभग 12 लाख रूपया का नकली कॉस्मेटिक्स सामान के साथ 04 श्रृंगार दूकानदार को किया गिरफ्तार


रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लैक्मे एवं अन्य ब्रांडेड कंपनी का लगभग 12 लाख रूपया का नकली कॉस्मेटिक्स सामान के साथ 04 श्रृंगार दूकानदार को किया गिरफ्तार


रोहतास ब्यूरो प्रभारी की रिपोर्ट

सासाराम नगर थानान्तर्गत दिनांक-19.07.2022 को रोहतास पुलिस को ऐसी सूचना मिली कि सासाराम बाजार में कुछ श्रृंगार दूकानदार के द्वारा Lakeme, Elle, Fair & Lovely and Pond's एवं अन्य ब्रांडेड कंपनी का नकली कॉस्मेटिक्स सामान खुलेआम बेचा जा रहा है । इसकी सूचना संबंधित कंपनी के फील्ड ऑफिसर द्वारा भी रोहतास पुलिस को दी गई।

 श्री आशीष भारती, पुलिस अधीक्षक, रोहतास को यह सूचना प्राप्त होते ही इसे काफी गंभीरता से लिया गया तथा ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली कॉस्मेटिक्स सामान की बिक्री करने वाला ऐसे श्रृंगार दूकान में तत्काल छापेमारी हेतु पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, सासाराम नगर थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर सासाराम बाजार में छापेमारी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। तदनुसार विशेष छापेमारी दल के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सासाराम बाजार में स्थित श्रृंगार दूकान 1. माँ ताराचण्डी श्रृंगार दूकान, 2. बाबा जेनरल स्टोर, 3. कुमार मुकेश श्रृंगार एवं 4. किरण चुड़ी केन्द्र में नकली कॉस्मेटिक्स सामान बेचने के मामले में छापेमारी किया गया, जहाँ सत्यापन एवं छापेमारी के क्रम में यह पाया गया कि उपरोक्त श्रृंगार दूकान में ब्रांडेड कंपनी का नकली कॉस्मेटिक्स सामान बेचा जा रहा है। उपरोक्त श्रृंगार दूकान में नकली कॉस्मेटिक्स सामान बेचने के आरोप में दूकानदार *1. राजीव प्रकाश, पे०-रमेश प्रसाद, सा०-चवर तकिया (माँ ताराचण्डी श्रृंगार), 2. मिंटू अंसारी, पे०-कविरूद्वीन अंसारी, सा०- चौखण्डी (बाबा जेनरल स्टोर), 3. दीपक पटवा, पे०- जगदीश पटवा, सा०-काजीपुरा (कुमार मुकेश श्रृंगार), 4. विशाल कुमार, पे०-राज कुमार कश्यप, सा०-करण सराय (किरण चुड़ी केन्द्र) सभी थाना-सासाराम नगर, जिला-रोहतास को गिरफ्तार किया गया* तथा उपरोक्त श्रृंगार दूकान के तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांडेड कंपनी का नकली कॉस्मेटिक्स सामान Lakeme कंपनी का 1944 पीस, Elle कंपनी का 34 पीस, Fair & Lovely कंपनी का 09 पीस एवं Pond's कंपनी का 04 पीस कॉस्मेटिक्स सामान बरामद किया गया है। *उपरोक्त नकली कॉस्मेटिक्स सामानों की कीमत कंपनी के फील्ड ऑफिसर द्वारा लगभग 12 लाख रूपया बताई गई है।*  उपरोक्त अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली कॉस्मेटिक्स सामान बेचने की बात स्वीकार किया गया है तथा यह भी बताया गया कि नकली सामान बाहर से खरीद कर लाया जाता है तथा दूकान में बेचा जाता है। अन्य श्रृंगार दूकानदार को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में सासाराम नगर थाना काण्ड सं०-601/ 22, दिनांक-19.07.22 धारा-63 कॉपी राईट अधिनियम 1957 एवं 420 भा०द०वि० दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम / पता:-*
1. राजीव प्रकाश पे०- रमेश प्रसाद, सा०-चवर तकिया (माँ ताराचण्डी श्रृंगार), 
2. मिन्टु अंसारी, पे0- कविरूद्वीन अंसारी, सा०-चौखण्डी (बाबा जेनरल स्टोर), 
3. दीपक पटवा, पे०-जगदीश पटवा, सा०-काजीपुरा (कुमार मुकेश श्रृंगार),
4. विशाल कुमार, पे०-राज कुमार कश्यप , सा०-करण सराय (किरण चुड़ी केन्द्र) सभी थाना सासाराम नगर, जिला-रोहतास।

*विभिन्न कंपनियों का बरामद नकली कॉस्मेटिक सामानः-*
 1. Lakeme कंपनी का 1944 पीस 
 2. Elle कंपनी का 34 पीस
 3. Fair & Lovely कंपनी का 09 पीस 
 4. Pond's कंपनी का 04 पीस

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...