Thursday, July 21, 2022

पूर्व सांसद स्वर्गीय रामचन्द्र पासवान एक नेक दिल इंसान थे सत्येंद्र रंजन

 पूर्व सांसद स्वर्गीय रामचन्द्र पासवान एक नेक दिल इंसान थे  सत्येंद्र रंजन



  अरवल से सेराज अख्तर की रिपोर्ट

  अरवल ज़िला मुख्यालय के अमृत होटल में दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समस्तीपुर लोकसभा के पूर्व सांसद स्वर्गीय रामचन्द्र पासवान की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई ।
पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता अरवल ज़िला लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने किया । पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय रामचन्द्र पासवान एक नेक दिल इंसान थे  वे मिलनसार एवं मृदुभाषी ब्यक्तित्व के धनी थे , वे अपने कार्यकर्ताओं से परिवार जैसा ब्यवहार करते थे । स्वर्गीय  रामचन्द्र पासवान अपने संसदीय जीवन मे  हमेशा गरीबों , दलितों , शोषितों , पिछड़ो , अतिपिछड़ा , वंचितों ,  अल्पसंख्यकों एवं समाज के कमजोर वर्गों के सम्पूर्ण विकास और अधिकार के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करते रहे ,  उनके संसदीय जीवन मे सांसद के रूप में विकास के लिए किये गये कार्यो को लोग हमेशा याद रखेंगे । पुण्यतिथि समारोह में अरवल विधानसभा के संगठन अध्यक्ष रमेश रजक , ज़िला  महासचिव राजेन्द्र यादव , ज़िला महासचिव रामानन्द भगत , ज़िला सचिव सुनिल कुमार  , अरवल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ,सोनबरसा पंचायत अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिंह , सकरी पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार  पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग मुख्य रूप से शामिल हुए ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...