Thursday, July 21, 2022

डीएम की अध्यक्षता में कृषि-सांख्यिकी से जुड़े कार्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दिया गया

डीएम की अध्यक्षता में कृषि-सांख्यिकी से जुड़े कार्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दिया गया


रोहतास ब्यूरो प्रभारी की रिपोर्ट

सासाराम (रोहतास) जिलाधिकारी , रोहतास, धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में , समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में, कृषि-सांख्यिकी से जुड़े कार्यों का  एक दिवसीय प्रशिक्षण, जिलास्तरीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दिया गया। 

उक्त एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीडीसी, रोहतास, शेखर आनंद, अपर समाहर्ता, चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह, ज़िला सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी राजस्व पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी इत्यादि उपस्थित रहे।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि कृषि हमारी अर्थव्यवस्था और लोक संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। रकबावार एवं फसलवार कृषि उत्पादकता का सही मेज़रमेंट/गणना करके ही हम फसलवार और क्षेत्रफलवार कृषि उत्पादकता का वैज्ञानिक एवं सटीक तौर पर अनुमान लगा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि के चारों मौसमों, भदई, अगहनी, रबी एवं गरमा में फसलवार एवं अंचल/हल्कावार उत्पादकता का, वैज्ञानिक आधार पर माप लेने हेतु , विहित प्रपत्रों के साथ यह hands -on प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

ज्ञातव्य है कि यूनिट वार उत्पादकता मापने हेतु प्रत्येक पंचायत में, 5 स्थानों पर 'क्रॉप कटिंग' का कार्य कृषि समन्वयक/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी द्वारा किया जाता है।

प्रशिक्षण कार्यशाला में, सभी प्रशिक्षु पदाधिकारी को निर्देश पुस्तिका,समय सारणी, विहित प्रपत्र आदि भी उपलब्ध कराया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को डीडीसी रोहतास, शेखर आनंद, अपर समाहर्ता, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह तथा जिला सांख्यिकी पदाधिकारी संजय लाल द्वारा भी संबोधित किया गया।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...