Wednesday, July 20, 2022

पुलिस ने ट्रक लदे एक दर्जन मवेशी को किया बरामद। ट्रक जब्त। ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रक लदे एक दर्जन मवेशी को किया बरामद। ट्रक जब्त ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार


चेनारी (रोहतास) जीटी रोड स्थित टेकारी सवराबाद गांव के समीप  पुलिस ने बुधवार को एक वाहन पर लदी एक दर्जन मवेशी के बरामद किया गया है। साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मवेशी लादी ट्रक को भी जप्त की गई है । इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि  जीटी रोड के रास्ते खुरमाबाद के तरफ  सासाराम की ओर से एक ट्रक पर मवेशी लादकर जा रही हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर कर वाहन को जप्त कर लिया है। मवेशी को कानपुर ले जायाा जा रहा था। उस पर सवार  चालक गया जिले के ,डुमरियाा थाना के पनकारा निवासी खुर्शीद खान के पुत्र शम्स आलम खान को गिरफ्तार की गई है ।तथा ट्रक को भी जप्त कर ली गई है। वाहन पर एक दर्जन भैंस मवेशी में 11 भैस और एक भैंसा को बरामद किया हैं।कई मवेशी हल्का जख्मी भी थे। पशु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पशु तस्कर सह चालक को जेल भेजा जा रहा है । सभी मवेशियों को औरंगाबाद स्थित देव गौशाला भेज दी गई है । उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर  तस्कर को जेल भेज जा रहा हैंं1, पुलिस द्वारा लगातार अवैध पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। बता दें कि चेनारी प्रखंड के खुरमााबाद में भारी संख्याा में गौ तस्करी के धंधे करते हैं। इन दिनों उनकी सक्रियता बढ़ गई है ।पुलिस भी लगातार छापेमारी कर वाहनोंं को जबत कर मवेशी को बरामद कर रही है। जिससे तस्करों में हड़कंप  मचा हुआ है

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...