चेनारी प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति का चुनाव परिणाम घोषित
चेनारी (रोहतास) यहाँ राम दुलारी गंगा इंटर उच्च स्तरीय विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मत्स्यजीवी सहयोग समिति का सुबह 7 बजे से 4•30 बजे के बीच सम्पन्न हुआ।
सेक्टर मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी निशांत कुमार व प्रवेक्षक सुरेश्वर बैठा के देखरेख में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। कुल मतदाता की संख्या 386 है। मंगलवार की देर शाम तक प्रखंड निर्वाची सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम के देखरेख मे मतगणना का कार्य चला। मतगणना का कार्य पूर्ण होते ही प्रखंड निर्वाची पदा सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम ने अध्यक्ष , मंत्री एवं कार्यकारणी सदस्यों का परिणाम घोषित कर दिया। अध्यक्ष पद पर कुल तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। श्याम सुंदर राम बिंद को कुल 177 मत प्राप्त हुआ जबकि जितेंद्र कुमार मल्लाह को 116 वोट मिले। अध्यक्ष पद के लिए श्याम सुंदर राम बिंद को 61 मतो से बिजयी घोषित किया गया। सचिव पद के लिए कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान मे अपना भाग्य अजमा रहे थे। मुन्ना मल्लाह को मंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर 146 वोट प्राप्त हुआ जबकि विंध्याचल मल्लाह को 100 वोट मिला । मुन्ना चौधरी को 46 मतो से सचिव पद के लिए विजई घोषित किया। जीत का प्रमाण पत्र बिजयी उम्मीदवारों को दिया गया।
कार्यकारणी सदस्य चुनाव में छठु कुमार मल्लाह, भुलन बिंद, रंगनाथ बिंद, लडु बिंद, बिजय बिंद, सुरेंद्र बिंद, अनीता कुमारी, दौलती देवी, पुष्पा कुमारी, फुलमती देवी,एवं रामकली देवी बिजयी रहें।

