प्रखंड क्षेत्र के वलिदाद पंचायत मे वार्ड सदस्यों ने बैठक कर वार्ड सभा अध्यक्ष को किया चयन
कलेर से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
कलेर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत वलिदाद के पंचायत भवन में वार्ड महासंघ के तत्वधान में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप मुखिया फुल कुमारी देवी के द्वारा किया गया बैठक में वालिदाद पंचायत के सभी 14 वार्ड के वार्ड वार्ड सदस्य के द्वारा सरसों मोती से ग्राम पंचायत वलिदाद के वार्ड महासंघ के पंचायत अध्यक्ष का चुनाव किया गया। वही पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए नकुल सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया तो वही सचिव पद के लिए मोहम्मद शमशाद आलम एवं कोषाध्यक्ष सुनिल कुमार को चुना गया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष मनीष पासवान एवं प्रखंड अध्यक्ष इंदल सिंह के द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायत में पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराकर संघ को मजबूत बनाना है। बैठक में जिला सचिव अमृत उपाध्याय एवं वार्ड सदस्या पति अजेश कुमार धर्मेंद्र कुमार इमरान आलम सुनीता देवी के साथ सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।
