Tuesday, July 19, 2022

बैंक से पैसे निकाल जा रहे मां बेटी से अपराधियों ने लूटे रूपए व मोबाइल



बैंक से पैसे निकाल जा रहे मां बेटी से अपराधियों ने लूटे रूपए व मोबाइल 
    
 
   पटना पालीगंज से अशोक कुमार की रिपोर्ट

पालीगंज नगर बाजार के  रानीतलाब रोड स्थित  SBI बैंक के मुख्य शाखा  से पैसे निकाल कर घर जाने के दौरान  माँ- बेटी से साठ हजार  रूपए नगद, मोबाइल और कई जरूरी कागजात  मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने छीनकर  कर फरार हो गए। 
             जानकारी के अनुसार मंगलवार के दोपहर पालीगंज थाने  के रानीपुर गाँव निवासी  महिला माँ मंजु देवी और बेटी निशा कुमारी जब एसबीआई शाखा पालीगंज  से 37 हजार रूपए निकालकर चमकी के थैले में रखकर कर घर जाने के लिए बाहर मुख्य सड़क पर जैसे ही निकली  पहले से  घात लगाए  मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने झपटा मारते हुए चमकी मे रखे साठ हजार रूपए लुटकर रानीतलाब की तरफ  फरार हो गए। 
     उक्त पीड़ित महिला मंजु देवी और निशा कुमारी ने  बताया की चमकी के थैले में एक कीमती स्मार्ट मोबाइल, आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी,  एसबीआई और यूनियन बैंक का पास बुक भी था जिसे लुटेरो ने लूट कर फरार हो गया । पीड़ित महिला मंजु देवी  ने बयाया की  बेटी निशा के लिए अंगूठी और  सोने के जेवरात बनवाने के लिए घर से  कुछ  नगद पैसे लेकर आयी थी।  पहले यूनियन बैंक से कुछ पैसे निकाली और पैसे कम पड़ जाने के कारण एसबीआई बैंक से रुपया निकालकर  कुल मिलाकर साठ हजार रूपए लेकर जैसे ही बैंक से बाहर मेन रोड पर आई घात लगाए बाइकसवार  अपराधियों ने प्लास्टिक के थैले को छीनकर  ले भागे। इस घटना की लिखित सूचना पालीगंज थाने में दी है।
पालीगंज थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बिजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस  घटना की जाँच में जुटि है। अपराधियों की तलास के लिए सीसीटीवी  कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...