Tuesday, July 19, 2022

बिजली चोरी करने वाले पर शहर तेलपा ओपी में हुई प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी करने वाले पर शहर तेलपा ओपी में हुई प्राथमिकी दर्ज


 करपी (अरवल) अरविंद कुमार की रिपोर्ट

करपी (अरवल) शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के चौहर चक में बिजली चोरी करने वाले बिजली उपभोक्ता पर प्राथमिकी दर्ज की गई l साउथ बिहार पावर सब स्टेशन के कनीय अभियंता आनंद कुमार ने कहा कि राजदेव साव के लड़का राम सिहासन साव ने कई महीनों से बिजली का बिल भुगतान नहीं किया है और बिजली चोरी कर बिजली से चलने वाली सभी उपकरण का कार्य करते हैं इन पर 16195 रूपया का जुर्माना सहित शहर तेलपा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है l साथ-साथ यह भी कहा कि जिन बिजली उपभोक्ता के पास बिजली का बकाया राशि है वह पावर सब स्टेशन खजूरी में आकर जमा कर दें नहीं तो आज इंटरनेट की जमाना है अपने मोबाइल के जरिए भी बिजली का 

भुगतान कर सकते हैं ताकि हमें बिजली उपभोक्ता को बिजली काटना ना पड़े l

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...