Wednesday, July 20, 2022

डीएम ने आठ एंबुलेंस को को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया रवाना

डीएम ने आठ एंबुलेंस को को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया रवाना 


सासाराम (रोहतास) आज दिनांक 20 जुलाई, 2022 को समाहरणालय परिसर से , जिलाधिकारी, रोहतास,  धर्मेन्द्र कुमार द्वारा , राज्य सरकार प्रदत्त, 8 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रवाना किया।
इन 8 एम्बुलेंस में से 5 एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम युक्त एवं 3 बेसिक सपोर्ट सिस्टम युक्त हैं।

ज्ञातव्य है कि ज़िले को कुल 17 एम्बुलेंस , राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त हुए हैं।


उक्त अवसर पर उपस्थित मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ज़िले के सुदूरवर्ती ग्रामीण और पर्वतीय अंचलों स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इन एम्बुलेंस की उपस्थिति आमजनों में , सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति एक नया विश्वास पैदा करेगी।

मौके पर डीडीसी, रोहतास,  शेखर आनंद, सिविल सर्जन,  के एन तिवारी, हेल्थ डीपीएम आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...