पेंशनर समाज संघ ने बैठक कर मनाई शोक सभा.
वंशी (अरवल )विहार पेंशनर समाज शाखा इमामगंज कार्यालय में कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद ने किया. बैठक में पुरैनिया निवासी सदस्य राम दुलारी देवी के आकास्मिक निधन पर संघ की ओर से 2 मिनट की मौन रखकर मृतक की आत्मा को शांति को लेकर कामना किया गया. बैठक में पेंशनर एवं कर्मचारियों को 20 से 30 वर्षों एमएसीपीएस का कार्य हेतु चर्चा की गई. बैठक में कोविड-19 को देखते हुए बूस्टर डोज लेने को लेकर लोगों को प्रचार प्रसार करने पर चर्चा की गई. बैठक में 15 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली झंडोत्तोलन को लेकर तैयारी पर चर्चा की गई. बैठक में वक्ताओं ने पेंशनर समाज सदस्यता बढ़ाने को लेकर चर्चा की. इस मौके पर तपेश्वर सिंह ज्वाला भगत सुरेश प्रसाद महंगू मोची शिव शंकर प्रसाद हुलास साव विंदेश्वर पासवान रामविलास प्रसाद सियामणि देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
