ठनका गिरने से खेत में रोपनी कर रही एक महिला गंभीर रूप से घायल। महिला का चल रहा इलाज
चेनारी से दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
चेनारी (रोहतास) थाना क्षेत्र अंतर्गत दतौली गांव के सिवान में खेत में कृषि कार्य रोपनी कर रही एक महिला पर मंगलवार के दिन करीब बारह बजे के बाद आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत मे पांच महिला रोपनी कर रही थी। तभी अचानक ठनका गिरने से दतौली गांव निवासी बिलट बिंद की 37 वर्षीय पत्नी मुनिया देवी थाना चेनारी जिला रोहतास गंभीर रूप से घायल हो गई। खेतो में काम कर रहे मजदूर एवं परिजनों के सहयोग से घायल महिला को सुदर्शन हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
