Thursday, July 28, 2022

जल संसाधन मंत्री संजय झा आज से दक्षिण बिहार के दौरे पर



जल संसाधन मंत्री संजय झा आज से दक्षिण बिहार के दौरे पर



 रोहतास ब्यूरो चीफ प्रभारी दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

इंद्रपुरी बराज और दुर्गावती जलाशय योजना का करेंगे स्थल निरीक्षण

सोन नहर प्रणाली में जल की उपलब्धता और दक्षिण बिहार में सिंचाई की स्थिति की करेंगे समीक्षा


बिहार सरकार के जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा शुक्रवार से दक्षिण बिहार के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान शुक्रवार को वे दक्षिण बिहार के कई जिलों में फैली सोन नहर प्रणाली में जल उपलब्ध कराने के लिए निर्मित इंद्रपुरी बराज का स्थल निरीक्षण करेंगे। साथ ही, पटना मुख्य नहर के किमी 57.6 के पास बलिदाद लॉक के अलावा सोन नहर प्रणाली के कई स्थानों पर जाकर पानी की उपलब्धता का जायजा लेंगे। इसके उपरांत वे इंद्रपुरी बराज के निरीक्षण भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सोन नहर प्रणाली में जल की उपलब्धता तथा दक्षिण बिहार में सिंचाई सुविधाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करेंगे। श्री संजय कुमार झा अगले दिन शनिवार को दुर्गावती जलाशय योजना का स्थल निरीक्षण करने जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि सोन नदी मध्य प्रदेश से शुरू होकर, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार से गुजरते हुए पटना के पास गंगा नदी में मिलती है। रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड के इंद्रपुरी में सोन नदी पर निर्मित इंद्रपुरी बराज (जिसे सोन बराज भी कहा जाता है) की गिनती दुनिया के कुछ लंबे बराजों में होती है। इसकी लंबाई 1,407 मीटर (4,616 फीट) है। इस महत्वपूर्ण बराज के जरिये ही दक्षिण बिहार की महत्वपूर्ण सोन नहर प्रणाली में जल छोड़ा जाता है। इंद्रपुरी बराज से रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, अरवल, पटना, बक्सर, भोजपुर आदि जिलों के किसानों को लाभ होता है।

जल संसाधन मंत्री अपने दक्षिण बिहार दौरे के दूसरे दिन दुर्गावती जलाशय योजना का स्थल निरीक्षण करेंगे और इसमें जल की उपलब्धता तथा विभाग की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दुर्गावती जलाशय योजना से कैमूर और रोहतास जिले के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलती है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...