भूमि संरक्षण विभाग के बैनर तले जल कलश यात्रा
वंशी (अरवल ) वंशी गांव में भूमि संरक्षण विभाग के बैनर तले समारोह पूर्वक जल कलश यात्रा निकाल कर 50 मजदूरों ने 20 पौधा फलदार एवं 30 जंगली पौधा को लगाए गए. भूमि संरक्षण विभाग की ओर से 50 कामगार मजदूरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. वंशी निवासी किसान शशि भूषण मिश्र के निजी जमीन में 30 पौधा फलदार एवं 20 पेड जंगली वृक्ष का रोपाई की गई है . जल एवं भूमि संरक्षण का महत्व लोगों तक पहुंचाया जा सके। जल कलश यात्रा की अध्यक्षता सोनभद्र पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कीकु शर्मा ने किया. समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सोशल मोबलाइजर सविता कुमारी ने जल एवं भूमि संरक्षण का महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा किया. इन्होंने कहा कि यदि आने वाले पीढ़ी को जल के चिंता से मुक्त रखना है. तो जल एवं भूमि संरक्षण बहुत जरूरी हैं . इन्होंने लोगो से पानी कम खर्च करने को अपील किया.इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर अक्षय कुमार सिंह एस एम एस सुजीत कुमार सिंह एवं काफी संख्या में किसान उपस्थित थे.
