Thursday, August 4, 2022

भारत ने रचा इतिहास नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 15वें राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली

भारत ने रचा इतिहास
नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 15वें राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली



अरवल ओडिशा के एक अति सामान्य आदिवासी परिवार से निकलकर लोक सेवा के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रपति पद तक की यात्रा तय करने वाली
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण करने के बाद भाजपा पार्टी पूरे देश मे अधिकारियों को महामहिम तैल चित्र की शुभकामनाएं दी उसी के तहत भाजपा भी अरवल जिला पदाधिकारी जे प्रियदर्शनी जी, एवम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रौशन कुमार जी, सहित अन्य पदाधिकारियों को महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी का तैल चित्र भेंट किया ।
साथ में जिला अध्यक्ष अजय पासवान जी,पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता सत्येन्द्र राय जी,जिला महामंत्री शंकर सिंह जी,जिला मंत्री बब्बन पासवान जी,जिला प्रवक्ता टोनू मिश्रा जी  और बहुत सारे कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...