राष्ट्रीय जनता दल परिवार को किया अपमान
करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
करपी (अरवल) एमएलसी कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव के द्वारा अरवल जिला के करपी प्रखंड में बिना किसी राष्ट्रीय जनता दल के _कार्यकर्ता एवं प्रखंड अध्यक्ष के सूचना के_ बिना एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों से मिलकर चले गए वहीं राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू के द्वारा फोन पर एमएलसी रिंकू यादव को बुलाने के बाद भी वह कार्यालय तक नहीं पहुंच पाए l कार्यालय में सैकड़ों राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता एमएलसी रिंकू यादव के आस में नहीं आने पर निराश होकर रह गए l इससे यह साबित होता है कि एमएलसी रिंकू यादव राष्ट्रीय जनता दल के सभी कार्यकर्ताओं को अपमान किया l
